केएल राहुल पिछले कुछ समय से अपनी लय में नहीं हैं और यही कारण भी है कि फैंस उन्हें लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। राहुल ने कमज़ोर टीम के खिलाफ कई मौकों पर अर्द्धशतक लगाया लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि क्रंच गेम में वो परफॉर्म ही नहीं कर पाए। राहुल को लंबे समय तक भारत के लिए ओपनिंग विकल्प के रूप में देखा जाता था लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया जो कि एक संकेत है कि टीम प्रबंधन अब उन्हें प्लेइंग इलेवन में ओपनर के रूप में नहीं देख रही है।

Advertisement

राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक बनाया लेकिन टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, सूर्यकुमार यादव भी टीम में वापसी कर रहे हैं ऐसे में ये देखना महत्वपूर्ण है कि क्या राहुल प्लेइंग इलेवन में रहते हैं या नहीं और अगर रहते हैं तो किस खिलाड़ी की जगह वो आते हैं, खासकर रवींद्र जडेजा के मध्य क्रम में लौटने के बाद।

Advertisement

ओपनिंग स्लॉट के लिए इतनी प्रतिस्पर्धा के साथ, वर्ल्ड कप के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन में राहुल की जगह संदिग्ध दिखती है, पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का भी यही कहना है कि हो सकता है कि राहुल वनडे वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में ना दिखें। बांगड़ ने ESPNCricinfo पर बोलते हुए कहा, "ईशान किशन को टॉप ऑर्डर में जिस तरह की सफलता मिली है, उसे ध्यान में रखते हुए, केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना होगा और इसलिए मुझे लगता है कि केएल राहुल शायद इस समय 50 ओवर के क्रिकेट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।" 

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "जहां तक कप्तानी का सवाल है तो हार्दिक पांड्या का करियर ग्राफ काफी अच्छा है क्योंकि जिस तरह से उन्होंने अपनी टीम को आईपीएल चैंपियनशिप तक पहुंचाया वो शानदार था। ऐसे में जब भी रोहित शर्मा से कप्तानी लेने की बात आती है तो वो तैयार होंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार