दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के पास शनिवार (25 अप्रैल) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

राहुल के नाम आईपीएल इतिहास में 151 मैच की 142 पारियों  में 45.60 की औसतसे 5427 रन दर्ज हैं। अगर इस मैच में वह 13 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में सबसे  ज्यादा रन बनाने  वाले खिलाड़ियों की लिस्टमें धोनी को पछाड़कर छठे नंबर पर आ जाएंगे। 

Advertisement

धोनी के नाम 278 मैच की 242 पारियों  में 38.30 की औसत  से 5439 रन दर्ज हैं। बता दें कि धोनी फिट ना होने के कारण मौजूदा सीजन  में एक भी मैच नहीं खेले हैं।

इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे करने के लिए 8 छक्के जड़ने की दरकार है। 

मौजूदा सीजन में भी तक राहुल का प्रदर्शन ठीक रहा है। उन्होंने छह पारियों में 34.16 की औसत और 166.66 की स्ट्राईक रेट से 205 रन बनाए हैं, जिसमें दो पचास प्लस स्कोर शामिल हैं। दिल्ली के रनों  के मामले में सिर्फ समीर रिजवी (209) ही उनसे आगे हैं।

टीमें 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुशमंथा चमीरा, नितीश राणा, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, विशाल निषाद, पायल अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार