2 जून। पिछले दिनों जब बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री निधी अग्रवाल के साथ केएल राहुल को लेकर खबरें आई थी तो निधी ने सीधे तौर पर इन खबरों को गलत साबित करते हुए कहा था कि दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं लेकिन डेटिंग की बात सरासर झुठ है।
Advertisement
ऐसे में केएल राहुल ने भी इस खबरों पर अपनी राय मीडिया के सामने रखी है। केएल राहुल ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यदि मेरी किसी को डेट करूंगा तो मीडिया से नहीं छिपाउंगा।
केएल राहुल ने कहा कि मैं यदि किसी लड़की को डेट करूंगा तो उसे राजकुमारी की तरह रखूंगा।
आपको बता दें कि केएल राहुल का परफॉर्मेंस आईपीएल में गजब का रहा है। जिसके कारण ही एक बार फिर केएल राहुल भारतीय टीम में शामिल होने में सफल रहे हैं।