कप्तान केएल राहुल ने मंगलवार को कहा कि वेंकटेश अय्यर जैसे ऑलराउंडर हमेशा टीम के लिए अहम होते हैं, जिससे टीम को बहुत जरूरी संतुलन मिलता है। वेंकटेश ने आईपीएल 2021 के यूएई में अपनी बल्लेबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की लीग में किस्मत को फिर से जिंदा किया था, क्योंकि इन्होंने सभी पारियों में अच्छी शुरुआत दी थी।

Advertisement

वनडे में फिनिशर के रूप में अपनी साख साबित करने के लिए उन्होंने इस विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में मध्य क्रम में बल्लेबाजी की और अच्छा प्रदर्शन किया।

Advertisement

छह मैचों में युवा बल्लेबाज ने 63.16 के औसत और 133.92 के स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। गेंद के साथ उन्होंने 5.75 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट भी हासिल किए।

हार्दिक पांड्या के टीम में नहीं होने से वेंकटेश खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनके पास एक ऑलराउंडर के रूप में बेहतर करने का मौका होगा।

राहुल ने कहा, "हां, वेंकटेश अय्यर बहुत बेहतर ऑलराउंडर है, क्योंकि वह केकेआर के लिए खेला है और वहां वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुने गए थे। वहां भी उन्होंने अच्छा करके दिखाया। इसलिए एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हमेशा टीम के लिए अहम होते हैं। वह नेट्स में अच्छा कर रहे हैं और यह उनके लिए साउथ अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन करने का एक शानदार अवसर है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्ल में खेलने की स्थिति से स्पिनरों को मदद मिलेगी, तो राहुल ने कहा कि पिच टेस्ट सीरीज की तुलना में स्पिनरों के लिए बहुत अधिक मददगार साबित हो सकती है।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज ने कहा, "हमने बोलैंड पार्क में कुछ दिनों तक अभ्यास किया है और पिच को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह स्पिनरों के लिए टेस्ट सीरीज की तुलना में बहुत मददगार होगी।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार