आईपीएल 2023 के आखिरी कुछ मैचों से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को एक तगड़ झटका लग चुका है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं या आप ये भी कह सकते हैं कि राहुल का आईपीएल 2023 खत्म हो चुका है। राहुल आईपीएल से तो बाहर हुए ही हैं लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से भी बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

राहुल लखनऊ सुपरजायंट्स का कैंप छोड़ चुके हैं। जानकारी के अनुसार, भारत का विकेटकीपर-बल्लेबाज स्कैन के लिए मुंबई में है और अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनका मामला संभाल लिया है। स्कैन के नतीजे ही तय करेंगे कि अगले महीने की शुरुआत में लंदन में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में राहुल खेलेंगे या नहीं। उनके इलाज पर नजर रखने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की टीम ने गुरुवार रात तक टीम प्रबंधन सहित संबंधितों को सूचित नहीं किया है लेकिन जो लोग स्थिति जानते हैं वो बिल्कुल आशावादी नहीं हैं। पूरी संभावना है कि राहुल डब्ल्यूटीसी फाइनल से भी बाहर हो जाएंगे।

Advertisement

कहा जा रहा है कि राहुल हैमस्ट्रिंग या कूल्हे की चोट से पीड़ित हो सकते हैं। अभी 10 महीने पहले राहुल की जर्मनी में हर्निया की सर्जरी हुई थी। ऐसे में फिर से चोटिल होना उनके करियर के लिए तो बिल्कुल भी अच्छा नहीं होने वाला है। एलएसजी प्रबंधन ने फिलहाल राहुल की रिप्लेसमेंट के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। सीज़न के लिए उनके केवल चार लीग गेम बचे हैं और अगर उनकी टीम प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करती है तो वो राहुल को बहुत मिस करने वाले हैं। बाकी बचे मुकाबलों में राहुल की जगह क्रुणाल पांड्या को पहले ही कप्तान बनाया जा चुका है।

अगर अंक तालिका की बात करें तो लखनऊ की टीम इस समय 10 मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है लेकिन आगे आने वाले कुछ मैच इस टीम के लिए काफी अहम होने वाले हैं और अगर लखनऊ की टीम यहां पर फिसली तो ये टीम प्लेऑफ से पहले भी बाहर हो सकती है ऐसे में आगे आने वाले कुछ मैच बेहद दिलचस्प होने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार