भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जा रहे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाकर ना सिर्फ इंडिया ए को मैच जिता दिया बल्कि वेस्टइंडीज को चेतावनी भी जारी कर दी कि उनके लिए आने वाली सीरीज आसान नहीं होने वाली है।

Advertisement

राहुल औऱ साईं सुदर्शन के शानदार शतकों के दम पर इंडिया ए ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 5 विकेट से हराते हुए सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। इंडिया ए को मैच जीतने के लिए 412 रनों की दरकार थी और भारत ने ये लक्ष्य 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

Advertisement

राहुल ने 210 गेंदों पर 4 छक्कों और 16 चौकों की मदद से नाबाद 176 रनों की शानदार पारी खेली। ये राहुल का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 22वां शतक भी रहा। दिल्ली कैपिटल्स का ये बल्लेबाज तीसरे दिन शाम को 74 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गया था, लेकिन नाइट वॉचमैन मानव सुथार के 5 रन पर आउट होने के बाद वो वापस बल्लेबाजी के लिए उतरे और बुखार होने के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और अंत में ये सुनिश्चित किया कि इंडिया ए ये मैच जीतकर इतिहास रच दे।

Also Read: LIVE Cricket Score

उनके अलावा साईं सुदर्शन ने 172 गेंदों में 100 रन बनाए। वहीं, कप्तान ध्रुव जुरेल ने 66 गेंदों में 56 रन बनाए। जिसके चलते इंडिया ए ने 91.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। अब भारतीय टीम 2 अक्तूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी और उस सीरीज में भी केएल राहुल से ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार