टीम इंडिया के बल्लेबाज ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतक जमाकर सभी का ध्यान खींचा था। ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए ताबड़तोड़ बैटिंग का नजारा पेश किया और 56 रनों की पारी खेली थी। इस पारी ने ईशान को रातों-रात स्टार बना दिया और फैंस द्वारा अब इस युवा खिलाड़ी की पर्सनल लाइफ से रिलेटेड सवाल भी खूब सर्च किए जा रहे हैं।

Advertisement

22 साल के ईशान किशन को अक्सर 23 साल की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा गया है। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अदिति ईशान की गर्लफ्रेंड हैं। ईशान किशन के साथ अदिति की तस्वीरें दो साल पहले उनके जन्मदिन पर काफी वायरल हुई थीं। इसके अलावा अदिति को मुंबई इंडियंस टीम के कुछ मैचों में भी ईशान किशन को सपोर्ट करते हुए देखा गया था। 

Advertisement

अब तक ईशान किशन ने अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन मैदान पर भारतीय क्रिकेटर की उपलब्धियों के बारे में अदिति हंडिया के पोस्ट ने उनके कनेक्शन की लगभग पुष्टि कर दी है। जब किशन ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल की, अदिति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप समारोह का वीडियो शेयर किया था।

अदिति हुंडिया एक फैशन मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 250,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अदिति हुंडिया ने एलिट मिस राजस्थान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और वह इसमें रनर-अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने 2017 में फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का टाइटल अपने नाम किया था।

एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 में वो टॉप-15 में रही थीं। इसके अलावा 2018 में अदिति ने मिस सुपरनेचुरल का खिताब जीता था। Miss Universe 2018 pageant में भी उन्हें शिरकत करते हुए देखा गया था जिसमें उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार