19 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भुवनेश्वर कुमार ने (5/24) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया। भुवी ने जो 5 विकेट हासिल किए, उनमें से तीन खिलाड़ियों को नकल बॉल का इस्तेमाल कर आउट किया, जिसमें कप्तान जे पी ड्यूमिनी, जॉन जॉन स्मट्स, और क्रिस मॉरिस का नाम शामिल है। भुवनेश्वर पिछले एक साल से ज्यादा समय से नकल बॉल का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। आईपीएल 2017 में भी उन्होंने इस गेंद का खूब फायदा उठाया था। 

Advertisement

टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की जमकर पिटाई होती है। ऐसे में नकल बॉल इस फॉर्मेट में गेंदबाजों का सबसे असरदार हथियार साबित होती है। आइए आपको बताते हैं क्या होती है नकल बॉल और इसका इतिहास। 

Advertisement

क्या है 'नकल बॉल'

नकल बॉल अमेरिका में खेले जाने वाले खेल बेसबॉल की देन है। इसका इस्तेमाल गेंद की पूरी स्पिन खत्म करने के लिए किया जाता है। एक दशक पहले इसका इस्तेमाल क्रिकेट में शुरु हुआ। नकल बॉल की खास बात ये है कि ये गेंद हवा में घूमती हुई नजर नहीं आएगी, बल्कि किसी एक दिशा में बिना हरकत के बिलकुल सीधी जाती नजर आएगी। बल्लेबाज इस गेंद को खेलने में ज्यादा चकमा खा जाता है। 

कैसे फेंकी जाती है नकल बॉल

Advertisement

आमतौर पर गेंदबाज जब गेंद को पहली उंगली और मिडिल फिंगर से पूरी ग्रिप बनाकर पकड़ता है। लेकिन नकल बॉल में गेंदबाज ये दोनों उंगलियां मुड़ी रहती है और गेंदबाज नाखूनों से गेंद को पकड़ता है। इस गेंद को करने के दौरान एक्शन और हाथ की स्पीड में कोई बदलाव नहीं होता और लकिन जब गेंद हाथ से छूटती है तो उसमें रफ्तार नहीं आती। इससे ज्यादातर बल्लेबाज हमेशा चकमा खा जाते हैं।

इस गेंदबाज ने सबसे पहले डाली थी नकल बॉल

Advertisement

क्रिकेट में नकल बॉल के इस्तेमाल की शुरुआत साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज चार्ल्स लैंगवेल्ट ने की थी। लेकिन इसका सही फायदा टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जहीर खान ने उठाया। जहीर ने लैंगवेल्ट की गेंदबाजी के वीडियो देखकर नकल बॉल की प्रैक्टिस की। सबसे पहले उन्होंने इस गेंद का इस्तेमाल 2010 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के खिलाफ किया लेकिन पहली ही गेंद पर उन्हें छक्का पड़ गया। 

इसके बाद जहीर ने 6 महीने से ज्यादा समय तक इस गेंद की प्रैक्टिस की और 2011 वर्ल्ड कप में इस्तेमाल किया। पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेवोन स्मिथ को इस गेंद से अपना शिकार बनाया है। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नकल बॉल डालकर खतरनाक बल्लेबाज माइकल हसी का विकेट चटकाया था।  

Advertisement

(सौरभ शर्मा/CRICKETNMORE)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार