14 फरवरी, पोर्ट एलिजाबेथ (CRICKETNMORE)> साउथ अफ्रीका को मंगलवार देर रात अपने घर में पांच वनडे मैचों से ज्यादा की सीरीज में तीसरी सबसे बुरी सीरीज हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

भारत ने उसे पांचवें वनडे में मात देकर 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। यह भारत की साउथ अफ्रीका में पहली वनडे सीरीज जीत है तो वहीं साउथ अफ्रीका की घर में सबसे बुरी सीरीज हारों में से एक। 

पांचवें वनडे मैच में एक बार फिर भारत के स्पिनरों ने कमाल किया और 6 विकेट चटकाए। इतना ही नहीं इस मैच में हार्दिक पांड्या की फील्डिंग कमाल की रही।

इसके अलावा पांचवें वनडे मैच में विराट कोहली ने स्लैजिंग का भी सहारा लिया। जब साउथ अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज तबरेज शम्सी बल्लेबाजी करने आए तो कोहली ने उनपर स्लैजिंग करना शुरू कर दिया था। 

कोहली के स्लैजिंग से आहत होकर तबरेज शम्सी ने हवा में एक बड़ा शॉट खेला जिसे हार्दिक पांड्या ने एक हाथ से लपकर तबरेज शम्सी को पवेलियन भेजा। देखिए चौंकाने वाले वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार