नई दिल्ली, 7 अगस्त| भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि कप्तान विराट कोहली के नॉन स्ट्राइकर छोर पर होने से वह दबाव मुक्त रहते हैं। पुजारा ने कहा कि जब कोहली बल्लेबाजी करने आते हैं तो विपक्षी टीम का पूरा ध्यान उन पर होता है और वह कोहली को जल्दी से जल्दी आउट करने के बारे में सोचते हैं।

Advertisement

पुजारा ने कहा कि ऐसे में गेंदबाज दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज पर से ध्यान हटा लेते हैं और इसी कारण वह अपना स्वाभाविक खेल बिना दबाव के खेल सकता है।

Advertisement

पुजारा ने क्रिकबज से कहा, "मुझे कोहली के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है और इसका कारण यह है कि वह सकारात्मक खिलाड़ी हैं। एक बार जब वह क्रीज पर होते हैं तो मैं जानता हूं कि गेंदबाज उनका विकेट लेने की कोशिश करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह जल्दी उनका विकेट ले सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "लेकिन वह हमेशा से सकारात्मक रहते हैं। अगर उन्हें पहली ही गेंद हाफ वॉली मिलेगी तो वह चौका मार देंगे। इसलिए स्कोरबोर्ड लगातार चलता रहता है और इसलिए मेरे ऊपर दबाव नहीं रहता क्योंकि विपक्षी टीम विराट का विकेट लेने की कोशिश करते हैं।"

मध्य क्रम के इस टिकाऊ बल्लेबाज ने कहा, "इसलिए फोकस हमेशा विराट पर रहता है और मैं दूसरा छोर पर आराम से बल्लेबाजी करता हूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार