27 अगस्त। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच साउथैम्टन में 30 अगस्त से खेला जाएगा। भारत की टीम एक मैच जीतकर सीरीज को 2-1 पर लाने में सफल रही है।

Advertisement

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि चौथे टेस्ट में भारत की टीम किस तरह का परफॉर्मेंस करती है। भारत की टीम को सीरीज में बने रहना है तो किसी भी हाल में चौथा टेस्ट मैच जीतना होगा।

Advertisement

आपको बता दें कि एक न्यूज चैनल पर भारत के पूर्व विस्फोटक सहवाग ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सहवाग का मानना है कि यदि कोहली इसी तरह से रन बनाते रहे तो भारत की टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 3-2 से जीतने में सफल रहेगी।

सहवाग ने कहा कि यह मुश्किल जरूर है लेकिन नामूमकिन नहीं है। सहवाग को भरोसा है कि कोहली की कप्तानी भारत को जीत दिलाएगी।

गौरतलब है कि अबतक कोहली 3 टेस्ट मैचों में कुल 400 रन बना चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 400 रन को छूने वाले अजहर के बाद दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। अजहर ने 426 रन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर बनाए थे।

सहवाग ने कहा कि पूरी टीम और पूरा देश कोहली पर विश्वास कर रहा है। पूरे देश को विश्वास है कि कोहली एंड कंपनी सीरीज में ऐसा कमाल का उलटफेर करने में सफल रहेगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार