आईपीएल 2024 (IPL 2024) के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की शानदार गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की पूरी टीम 18.3 ओवर में 113 के स्कोर पर ढेर हो गयी। ये आईपीएल के इतिहास में फाइनल में सबसे कम स्कोर है। हैदराबाद से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। 

Advertisement

इस मैच में हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में ट्रैविस हेड की जगह अब्दुल समद को खिलाया। एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे फाइनल मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता ने जो 2012 का फाइनल जीता था वो इसी मैदान पर जीता था। 

Advertisement

हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाये। उन्होंने 19 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। एडेन मार्करम ने 23 गेंद में 3 चौको की मदद से 20 रन बनाये। हेनरिक क्लासेन ने 17 गेंद में एक चौके की मदद से 16 रन बनाये। नितीश रेड्डी ने 10 गेंद में एक चौके की मदद से 13 रन का योगदान दिया। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट आंद्रे रसेल ने हासिल किये। 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा ने चटकाए। एक-एक विकेट वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती को मिला। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। 

कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड। 

Advertisement

Also Read: Live Score

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार