कोलकाता, 23 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एलिमिनेटर मुकाबले में आज मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। इस एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में क्वालीफायर-1 से हारने वाली टीम से मुकाबला करेगी और इसे जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। 

Advertisement

कप्तान दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन कोलकाता के मुख्य हथियार हैं। इसके बाद, राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए उसके पास कलाई के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, पीयूष चावला हैं। 

Advertisement

कार्तिक ने इस सीजन में कोलकाता के लिए 438 रन बनाए हैं। उन्होंने 412 रन 13 पारियों में ही बनाए थे, वहीं केरन पोलार्ड ने 17 पारियों में साल 2013 में 419 रन बनाए थे। 

नरेन चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 300 से अधिक रन बनाते हुए 15 विकेट भी लिए हैं। उनसे पहले इस सूची में शेन वाटसन, ड्वेन ब्रावो और जैक कैलिस का नाम शामिल है। 

 

इसके अलावा, आंद्रे रसेल भी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से वह राजस्थान के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, नीतीश राणा, जेवोन सियर्ल्स, प्रसिद्ध कृष्णा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार