मजबूत सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रविवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल के 14वें सीजन के तीसरे मैच में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा।

Advertisement

हैदराबाद की टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ में पहुंची थी। नाइट राइडर्स और हैदराबाद के बीच अबतक 19 मुकाबले हुए हैं जिसमें से हैदराबाद की टीम ने सात जीते हैं जबकि 12 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

हालांकि सभी विभागों की बात की जाए तो हैदराबाद की टीम ईयोन मोर्गन की कप्तानी वाली नाइट राइडर्स से ज्यादा मजबूत है।

हैदराबाद की टीम में तेज गेंदबाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी से उसका गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है जिसमें पहले ही राशिद खान, जेसन होल्डर और टी. नटराजन शामिल हैं।

चोट के कारण भुवनेश्वर आईपीएल के पिछले सीजन में नहीं खेल सके थे। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया था। नाइट राइडर्स का बल्लेबाजी आक्रमण पिछले सीजन में संघर्ष करता रहा था और उसके लिए हैदराबाद के तेज और स्निप आक्रमण से पार पाना कड़ी चुनौती होगी।

 

नाइट राइडर्स के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पिछले सीजन में बल्ले से उम्दा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। नाइट राइडर्स के लिए बल्लेबाजी में मोर्गन, शाकिब अल हसन, शुभमन गिल और रसेल पर दारोमदार होगा जिससे वह हैदराबाद के खिलाफ बड़ा स्कोल खड़ा कर सके।

Advertisement

नाइट राइडर्स की गेंदबाजी उसका मजबूत पक्ष है, विशेषकर स्पिन आक्रमण। सुनील नारायण के अलावा उन्होंने टीम में हरभजन सिंह को भी शामिल किया है जबकि वरूण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और शाकिब भी टीम में हैं।

इसके अलावा पैट कमिंस भी गेंदबाजी विभाग में धार देंगे। नाइट राइडर्स को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रीत करने की जरूरत है।

हैदराबाद बनाम कोलकाता का रिकॉर्ड (SRH vs KKR Head to Head)

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में कुल 19 मैच खेले गए हैं। जिसमें कोलकाता ने 11 और हैदराबाद ने 7 मैच जीते हैं, जबकि 1 टाई रहा है। पिछले पांच मुकाबलों की बात की जाए तो हैदराबाद ने तीन और बैंगलोर ने दो मैच जीते हैं। 

संभावित प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, विजय शंकर, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा। 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान) दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन / सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा , वरुण चक्रवर्ती / हरभजन सिंह

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार