सुनील नारायण की गिनती आईपीएल के दिग्गज गेंदबाजों में होती है। वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज को आईपीएल 2012 ऑक्शन में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.5 करोड़ रुपए की भारी-भरकम कीमत चुकाकर खरीदा था। आईपीएल 2012 में केकेआर में शामिल हुए सुनील नारायण अब तक उसी टीम का हिस्सा हैं। सुनील नारायण आईपीएल से अबतक मोटी कमाई कर चुके हैं। लेकिन, पहली बार जब उन्हें आईपीएल 2012 ऑक्शन में खरीदा गया था तब इस बात पर वो यकीन ही नहीं कर पाए थे।

Advertisement

सुनील नारायण ने खुलासा किया कि उन्हें आईपीएल 2012 की नीलामी में पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 700,000 अमेरिकी डॉलर में खरीदे जाने की खबर पर यकीन ही नहीं हुआ। द क्रिकेट मंथली के साथ बातचीत के दौरान सुनील नारायण ने इस बात का जिक्र भी किया है।

Advertisement

सुनील नारायण ने कहा, 'मजेदार कहानी है जब नीलामी हुई, तो ड्वेन ब्रावो ने मुझे बताया कि मुझे साइन कर लिया गया है। लेकिन, मुझे पता था कि ब्रावो मजाक बहुत करते हैं। इसलिए मुझे उस पर विश्वास नहीं हुआ। तब पोलार्ड ने मुझे मैसेज किया और मैंने उनसे कहा, 'यह सच नहीं हो सकता। जब वो आपको इतने पैसों में खरीदते हैं, तो क्या वो सचमुच इतना पैसा देते हैं?'

सुनील नारायण अब तक आईपीएल से केवल मैच फीस के रूप में ही ₹1,012,478,000 कमाई कर चुके हैं। साल 2018 से लेकर साल 2021 तक केकेआर टीम ने उन्हें हर साल ₹ 125,000,000 का भुगतान किया है। वहीं, आईपीएल 2022 में उन्हें ₹ 60,000,000 सैलरी दी गई थी।

Advertisement

आईपीएल 2012 में सुनील नारायण ने गजब की गेंदबाजी करते हुए 15 मैचों में 24 विकेट झटके थे। इसके अगले 2 साल भी सुनील नारायण ने 22 और फिर 21 विकेट झटके थे। सुनील नारायण ने अबतक 148 आईपीएल मैचों में 25.13 की औसत और 6.63 की इकोनॉमी रेट के साथ गेंदबाजी करते हुए कुल 152 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार