Krishna Pandey Hit 6 Sixes In A Single Over: एक ओवर में छह छक्के जड़ने का कारनामा बहुत कम देखने को मिलता है। शनिवार (4 जून) को पैट्रियट्स औऱ रॉयल्स के बीच खेले गए पॉन्डिचेरी टी-10 लीग (Pondicherry T10 League) के मुकाबले में यह कमाल देखने को मिला। पैट्रियट्स के बल्लेबाज कृष्णा पांडे (Krishna Pandey) ने 436.84 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली, जिसमे 12 छक्कों औऱ 2 छक्के शामिल थे।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान कृष्णा ने एक ओवर में छह छक्के जड़े। नितेश ठाकुर द्वारा डाले गए पारी के छठे ओवर में उन्होंने छह छक्के लगाए। हालांकि इस तूफानी पारी की बावजूद भी पैट्रियट्स की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स ने निर्धारित 10 ओवरर में 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज आर रघुपति ने 30 गेंदों में चार चौकों और दस छक्कों की मदद से नाबाद 84 रनों की पारी खेली। इसके अलावा लोगेश पी ने 18 गेंद में 30 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैट्रियट्स की शुरूआक खराब रही और टीम के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हो गए। एक समय टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 41 रन था। लेकिन इसके बाद कृष्णा ने तूफानी पारी खेली और 4.2 ओवर में 97 रनों की साझेदारी की। पारी के नौंवे ओवर में वह आउट हो गए, जिसके बाद पैट्रियट्स को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार