भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए जद्दोजह़द कर रहे हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या का बल्ला इन दिनों जमकर आग उगल रहा है। क्रुणाल ने सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए त्रिपुरा के खिलाफ 97 गेंदों में 20 चौकों और 1 छक्के की मदद से 127 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Advertisement

इस मैच में शतक लगाने के साथ-साथ उन्होंने गेंद से भी 45 रन देकर एक विकेट लिया। हालांकि इस मैच के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब वो बीच मैदान पर ही भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। 

Advertisement

क्रुणाल ने त्रिपुरा के खिलाफ जैसे ही अपना शतक पूरा किया। वो अपने पिता हिमांशु पांड्या को याद करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें शतक लगाने के बाद भावुक होते देखा जा सकता है।

इस मैच को देखने के लिए क्रुणाल की मम्मी नलिनी पांड्या भी मैदान पर मौजूद थी और शायद ये पल क्रुणाल के लिए बेहद ही भावुक कर देने वाला था क्योंकि उनके पिता उनकी ये शानदार पारी देखने के लिए नहीं थे।

आपको बता दें कि क्रुणाल ने इस मैच से पहले गोवा के खिलाफ भी विजय हजारे ट्रॉफी में 71 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी के बाद कहीं न कहीं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें ंमौका दिया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार