भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू करते हुए तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रुणाल ने 31 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 58 रनों की पारी खेली। इस दौरान क्रुणाल ने खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

क्रुणाल ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह वनडे डेब्यू में किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया सबसे तेज अर्धशतक है। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के जॉन मौरिस (Jon Morris) का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1990 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में वनडे डेब्यू करते हुए 35 गेंदों में अर्धशत पूरा किया था।

Advertisement

साथ ही वह पहले खिलाड़ी है, जिसने भारत के लिए वनडे डेब्यू पर नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा।

इसके अलावा भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे में जड़ा गया संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है। 2011 में कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी ने भी 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। वहीं 2012 के बाद किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा जड़ा गया सबसे तेज अर्धशतक है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए। शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 98 रनों की पारी खेली। इसके अलावा केएल राहुल ने नाबाद 62 रन, क्रुणाल ने नाबाद 58 रन और कप्तान विराट कोहली ने 56 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार