भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत (Srikar Bharat) ने इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 32 साल के भरत ने गुरुवार (4 जून) को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की।
2023 में डेब्यू करने वाले भरत के लिए 7 टेस्ट मैच खेले,जिसमें उनके बल्ले से 221 रन से आए। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2024 में खेला था। इसके अलावा उन्होंने 113 फर्स्ट क्लास मैच में 6102 रन बनाए, जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक जड़े और उनका बेस्ट स्कोर 302 रन रहा। स्टंप के पीछे उन्होंने 18 कैच पकड़े और एक स्टंपिंग की।
भरत ने एक भरोसेमंद विकेटकीपर के तौर पर अपनी पहचान बनाई और 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारत की टीम का हिस्सा थे। हालाँकि, उच्चतम स्तर पर मौके मिलने के बावजूद वह टेस्ट टीम में अपनी स्थायी जगह पक्की नहीं कर पाए।
भले ही भरत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट से हटने का कोई ज़िक्र नहीं किया। अपने विदाई पोस्ट में, उन्होंने अपनी पूरी यात्रा के दौरान मिले सहयोग के लिए आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन और विशाखापत्तनम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
अपनी पोस्ट में भरत ने विराट कोहली के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया, जिनकी कप्तानी में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने रोहित शर्मा को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके टेस्ट डेब्यू के दौरान भारतीय टीम की कप्तानी की थी, और साथ ही पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी, जिन्होंने उनके पूरे इंटरनेशनल सफर के दौरान उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग दिया।