15 मई, (CRICKETNMORE)। चाइनामैन कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता राइडर्स ने आईपीएल 2018 के अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 142 रनों पर ही रोक दिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान 19 ओवरों में 142 रनों पर ऑलआउट हो गई। स्कोरकार्ड
कुलदीप ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 20 विकेट देकर 4 बड़े विकेट हासिल किए। यह उनके आईपीएल करियर का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। कुलदीप ने फॉर्म में चल रहे जॉस बटलर, अंजिक्या रहाणे, स्टुअर्ट बिन्नी और बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया।
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बहुत धमाकेदार रही और जॉस बटलर और राहुल त्रिपाठी की सलामी जोड़ी ने मिलकर सिर्फ 4.5 ओवर में 63 रन जोड़े। इसके बाद राजस्थान के बल्लेबाज कुलदीप की फिरकी में फंस गए और स्कोर 107 तक पहुंचते हुए 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
राजस्थान के लिए बटलर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, वहीं अंत में जयदेव उनादकट ने 18 गेंदों में 26 रन की पारी खेलकर टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचााया।
कोलाकाता के लिए कुलदीप ने चार, वहीं आंद्रे रसेल दो और सुनील नरेन और शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट हासिल किया।