15 मई, (CRICKETNMORE)। चाइनामैन कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता राइडर्स ने आईपीएल 2018 के अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 142 रनों पर ही रोक दिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान 19 ओवरों में 142 रनों पर ऑलआउट हो गई। स्कोरकार्ड

Advertisement

कुलदीप ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 20 विकेट देकर 4 बड़े विकेट हासिल किए। यह उनके आईपीएल करियर का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। कुलदीप ने फॉर्म में चल रहे जॉस बटलर, अंजिक्या रहाणे, स्टुअर्ट बिन्नी और बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया।  

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बहुत धमाकेदार रही और जॉस बटलर और राहुल त्रिपाठी की सलामी जोड़ी ने मिलकर सिर्फ 4.5 ओवर में 63 रन जोड़े। इसके बाद राजस्थान के बल्लेबाज कुलदीप की फिरकी में फंस गए और स्कोर 107 तक पहुंचते हुए 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

 

 

राजस्थान के लिए बटलर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, वहीं अंत में जयदेव उनादकट ने 18 गेंदों में 26 रन की पारी खेलकर टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचााया। 

Advertisement

 

कोलाकाता के लिए कुलदीप ने चार, वहीं आंद्रे रसेल दो और सुनील नरेन और शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार