21 फरवरी। सेंचिरयन में भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच दूसरा टी- 20 मैच खेला जाएगा। उससे पहले कुलदीप यादव के साथ एक ऐसी घटना घट गई जिसके बाद उन्हें फैन्स से माफी मांगनी पड़ी।
Advertisement
हुआ ये कि इंस्टाग्राम पर कुलदीप यादव के अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया जिसके बाद हैकर्स ने आपत्तिजनक पोस्ट करनी शुरू कर दी।
ऐसे में जैसे ही कुलदीप यादव को इस बारे में पता चला वो तुरंत हरकत में आए और उन सभी आपत्तिजनक पोस्ट को हटा दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने फैन्स के लिए एक मैसेज भी किया।
इस बीच भारत साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ बुधवार को सेंचुरियन में दूसरा T20 मुकाबला खेला जाएगा। कुलदीप यादव को इस समय सबसे बेहतरीन और खतरनाक स्पिनर के तौर पर देखा जा रहा है।