भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने मंगलवार (12 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी से खास रिकॉर्ड बना दिया। कुलदीप ने 9.3 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए औऱ सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, कसुन रजिथा और मथीशा पथिराना को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही कुलदीप ने वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे तेज 150 विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने 88 मैच में यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में उन्होंने अगरकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 97 मैच में यह कारनामा किया है। 80 मैच के साथ मोहम्मद शमी पहले स्थान पर हैं। बतौर स्पिनर वह सबसे तेज हैं।  

Advertisement

इसके अलावा बतौर स्पिनर सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। इस मामले में उन्होंने इमरान ताहिर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 89 मैच खेले थे। 78 मैच के साथ सकलेन मुश्ताक टॉप पर हैं। 

बता दें कि मौजूदा एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कुलदीप संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैच में 9 विकेट हासिल किए हैं। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है की भारत ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए, इसके जवाब में श्रीलंका ने 41.3 ओवर में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार