Kuldeep Yadav 2 Wickets in 8 Balls: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) क फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसमें कीवी टीम ने शुरुआत तो शानदार की लेकिन कुलदीप यादव ने सिर्फ 8 गेंदों में 2 विकेट चटकाकर भारत की मैच में वापसी करवा दी।

Advertisement

बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने आलोचकों को चुप कराते हुए सबसे पहले खतरनाक दिख रहे रचिन रविंद्र को मैजिकल डिलीवरी डालकर क्लीन बोल़्ड किया और उसके बाद अगले ओवर में कीवी टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज़ केन विलियमसन को कॉट एंड बोल्ड कर दिया। कुलदीप को रोहित शर्मा ने 11वें ओवर में गेंद थमाई और ओवर की पहली ही गेंद पर कुलदीप ने भारत को रचिन रविंद्र का विकेट दिलवा दिया।

Advertisement

ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप ने एक अच्छी लेंथ की गेंद फेंकी जो गुगली थी। रविंद्र इस गेंद को बिल्कुल भी समझ नहीं पाए और क्रीज के अंदर से ही उसे डिफेंड करने की कोशिश की और गेंद को मिस करते हुए क्लीन बोल्ड हो गए। रचिन ने आउट होने से पहले 29 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए।

इसके बाद कुलदीप ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर केन विलियमसन को खुद की गेंद पर ही क्लीन बोल्ड कर दिया। विलियमसन ने कुलदीप की गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल चुराने की कोशिश की मगर गेंद ने उनके बल्ले का लीडिंग एज लिया और कुलदीप ने अपनी ही गेंद पर आसान सा कैच पकड़कर कीवी टीम को एक तगड़ा झटका दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार