India Probable Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला (ENG vs IND 4th Test) बुधवार, 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जिसके लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। गौरलतब है कि टीम के दो मुख्य गेंदबाज़ चोटिल हो गए हैं, जिस वज़ह से मेहमान टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने संभव दिख रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये खबर सामने आई है कि भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ आकाश दीप जो कि एजबेस्टन और लॉर्ड्स टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे वो बैक इंजरी से जूझ रहे हैं जिस वज़ह से वो शायद मैनचेस्ट टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। इतना ही नहीं, उनके अलावा बाएं हाथ के गन गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह भी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं जिस कारण उनका भी चौथा टेस्ट खेलना काफी मुश्किल है।

Advertisement

आकाश दीप के प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है जो कि 13 टेस्ट खेलने का अनुभव रखते हैं और इस फॉर्मेट में देश के लिए 56 विकेट चटका चुके हैं। बता दें कि इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए 113 वनडे और 40 टी20 मैच भी खेले।

अगर टीम इंडिया आकाश दीप की लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट चाहती है तो ऐसे में हरियाणा के तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज को अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इस 24 साल के खिलाड़ी को आकाश दीप और अर्शदीप के बैकअप के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया गया है जो कि 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 486 रन और 79 विकेट झटक चुका है।

इसके अलावा टीम इंडिया फॉर्म से जूझ रहे बल्लेबाज़ करुण नायर की जगह विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। ये युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत के विकेटकीपिंग के लिए फिट ना होने पर ये जिम्मेदारी भी संभाल सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन 

Advertisement

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर/ध्रुव जुरेल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव/अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार