भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इंडियन प्रीमियर लीग के 2027 के एडिशन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। कुलदीप पिछले काफी सीजन से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम का हिस्सा हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कुलदीप के लखनऊ में जाने के अलावा फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत वापस दिल्ली कैपिटल्स में लौट सकते हैं।
इन दोनों डील्स में तेज़ी आ रही है, इसलिए यह देखना बाकी है कि तकनीकी बातें कैसे आगे बढ़ती हैं, लेकिन पंत के वापस दिल्ली टीम में लौटने की पूरी संभावना है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पंत आईपीएल 2025 में लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन थे, जब उन्हें लखनऊ टीम ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। लेकिन बतौर कप्तान पिछले दो सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसके बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। 2025 के सीजन में पंत ने 269 रन बनाए और इस सीजन 312 रन। वहीं टीम पिछले साल टेबल में सातवें नंबर पर औऱ इस साल सबसे नीचे दसवें नंबर पर रही।
बात की जाए को कुलदीप को आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली की टीम ने 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह 2022 से फ्रेंचाइजी के साथ है और लीग में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने भारतीय टीम में भी वापसी की थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
कुलदीप ने दिल्ली के लिए अपने पहले सीजन में 21 विकेट लिए थे। इसके बाद के सीजन में उन्होंने क्रमश: 10.16, 15 और 10 विकेट अपने खाते में डाले थे।