Kuldeep Yadav Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs WI ODI Series) खेली जाएगी। गौरतलब है इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बड़ा कीर्तिमान बना सकते हैं। दरअसल, उनके पास अनिल कुंबले (Anil Kumble) जैसे दिग्गज की एलीट रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल होने का सुनहरा मौका है।

Advertisement

कुलदीव यादव रचेंगे इतिहास: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव एक बेहद अनुभवी और काबिल गेंदबाज़ हैं, जो कि देश के लिए 121 वनडे में 194 विकेट ले चुके हैं। खास बात ये है कि कुलदीप के पास वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में 6 विकेट लेने अपने 200 वनडे विकेट पूरे करने का सुनहरा मौका है। वो ऐसा करके भारत के लिए ODI में 200 विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे स्पिन गेंदबाज़ बन सकते हैं।

गौरतलब है कि अब तक सिर्फ महान अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और रविंद्र जडेजा ने ही बतौर भारतीय स्पिनर ODI में 200 या उससे ज्याता विकेट लेने का कारनामा किया है। कुलदीप यादव इसी एलीट रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा बनने की दहलीज पर खड़े हैं। बताते चलें भारत के लिए सर्वाधिक वनडे विकेट (स्पिनर और तेज गेंदबाज़ दोनों को मिलाकर) लेने का महारिकॉर्ड दिग्गज अनिल कुंबे के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 334 विकेट चटकाए हैं। 

ODI में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय स्पिन गेंदबाज़

  • अनिल कुंबले - 269 मैचों की 263 पारियों में 334 विकेट
  • हरभजन सिंह - 191 मैचों में 188 पारियों 288 विकेट
  • रविंद्र जडेजा - 210 मैचचों की 202 पारियों में 232 विकेट
  • कुलदीप यादव - 121 मैचों की 118 पारियों में 194 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन - 116 मैचों की 114 पारियों में 156 विकेट

कुलदीप यादव के आंकड़ें: 31 वर्षीय कुलदीप यादव ने हर एक फॉर्मेट में खुद की काबिलियत साबित की है। यही वजह है आज उनके नाम 19 टेस्ट में 80 विकेट, 121 वनडे में 194 विकेट और 54 टी20 इंटरनेशनल में 95 विकेट दर्ज हैं। कमाल की बात ये भी है कि कुलदीप इंटरनेशनल लेवल पर भारत के लिए 11वें सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 194 मैचों की 206 पारियों में 369 विकेट लेकर ये पॉजिशन हासिल की है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड बनाम वेस्टइंडीज: शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार