पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद), 10 जून (CRICKETNMORE)| श्रीलंका क्रिकेट टीम ने क्वींस पार्क ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को 453 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट पर 176 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम को जीत के लिए अभी भी 277 रनों की दरकार है जबकि उसके पास पूरे एक दिन का समय और सात विकेट शेष हैं। कुशल मेंडिस 94 रनों पर नाबाद हैं जबकि लाहिरू गामागे ने खाता नहीं खोला है।

Advertisement

वेस्टइंडीज ने कुशल परेरा (12), दिनेश चांडीमल (15), एंजेलो मैथ्यूज (31) और रोशन सिल्वा (14) के विकेट गंवाए हैं। वेस्टइंडीज और जीत के बीच बाधा बनकर खड़े मेंडिस ने 186 गेंदों का सामना कर नौ चौके और दो छक्के लगाए हैं। 

मैथ्यूज ने 80 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। मैथ्यूज और मेंडिस के बीच 102 रनों की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज की ओर से शेनन गेब्रियल, जेसन होल्डर और देवेंद्र बीशू ने एक-एक सफलता हासिल की है।

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 223 रनों पर घोषित कर दी। तीसरे दिन स्टम्प्स तक मेजबान टीम ने चार विकेट पर 131 रन बनाए थे। केरोन पॉवेल 64 पर नाबाद लौटे थे जबकि शेन डोवरिच ने 11 रन बनाए थे।

 

पॉवेल 88 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले डोवरिच ने 13 रन बनाए। कप्तान होल्डर ने 40 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए जबकि बीशू 16 तथा केमार रोच 11 रनों पर नाबाद लौटे।

Advertisement

श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा ने तीन सफलता हासिल की जबकि रंगना हेराथ को दो विकेट मिले। दिलरुवान परेरा और सुरंगा लकमल को एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार