काइम मेयर्स (Kyle Mayers) के नाबाद दोहरे शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट में 3 विकेट से एतेहासिक जीत दर्ज की। यह एशिया में में जीत के लिए किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। इसके साथ ही वेस्टइंडीज दो मैच की सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने में सफल रही। 

Advertisement

डेब्यू मैच खेल रहे काइल मेयर्स ने 310 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 210 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही वह डेब्यू टेस्ट की चौथी पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। 

Advertisement

इसके अलावा वह डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले टिप फोस्टर,लॉरेंस रोवे, ब्रेंडन कुरुप्पु,मैथ्यू सिनक्लेयर,जैक्स रूडोल्फ ने डेब्यू टेस्ट मैच में यह कारनामा किया था। 

बांग्लादेश ने जीत के लिए वेस्टइंडीज के सामनें 395 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने सिर्फ 59 रन पर टॉप 3 बल्लेबाजों को गंवा दिया था। इसके बाद काइल मेयर्स और नुक्रमाह बोनर (89) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 216 रनों की शानदार साझेदारी की। बोनर के आउट होने के बाद भी मेयर्स ने अपना छोर संभाले रखा और वेस्टइंडीज को एतेहासिक जीत दिलाई। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार