दुबई, 25 जनवरी| आईसीसी के आघिकारिक ट्विटर हैंडल ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशैन को उनकी टीम के साथी स्टीव स्मिथ का 'डुप्लीकेट' बताया है। एक सोशल चैलेंज के मुताबिक यूजर्स चार फोटो अपनी अलग-अलग सोशल मीडिया प्रोफाइल से शेयर कर रहे हैं। आईसीसी ने स्मिथ के फेसबुक, लिंकेडिन और इंस्टाग्राम के तीन फोटो शेयर किए।
Advertisement
आईसीसी ने हालांकि ट्विटर की फोटो पर लाबुशैन की फोटो लगाई और डुप्लीकेट लिखा।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ नंबर-2 स्थान पर हैं जबकि लाबुशैन तीसरे नंबर पर हैं। दोनों इस समय बिग बैग लीग में खेल रहे हैं।