फखर जमान (Fakhar Zaman) के शानदार अर्धशतक के दम पर लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) ने सोमवार (13 फरवरी) को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 के पहले मैच में मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) को 1 रन से हरा दिया। लाहौर के 175 रन के जवाब में मुल्तान की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जमान को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तांस की शुरूआत शानदार रही और मोहम्मद रिजवान और शान मसूद ने पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 100 रन जोड़े। लेकिन इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद कोई बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका। रिजवान ने 50 गेंदों 75 रन बनाए, जिसमें उन्होंने आठ चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा शान मसूद ने 35 रन और डेविड मिलर ने 25 रन बनाए।

लाहौर के लिए शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, जमान खान और हुसैन तलत ने एक-एक विकेट हासिल किए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर जमान की पारी की बदौलत लाहौर ने 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जमान ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 42 गेंदों में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। इसके अलावा मिरजा काहिर बैग ने 32 रन जोड़े।  

मुल्तान सुल्तांस के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए उसामा मीर और इसानउल्लाह ने दो-दो और अकील होसैन ने एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार