डेविड वीज (David Wiese) के की तूफानी पारी औऱ शानदार गेंदबाजी के दम पर लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) ने रविवार को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2020) के दूसरे एलिमिनेटर मैच में मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) को 25 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही लाहौर की टीम ने पहली बार पीएसएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। 

Advertisement

लाहौर कलंदर्स का मुकाबला मंगलवार (17 नवंबर) को फाइनल में करांची किंग्स से होगा। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट ते नुकसान पर 182 रन बनाए। लाहौर के लिए बल्लेबाजी में ऑलराउंडर डेविड वीज सबसे सफल रहे। वीज ने 21 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमान ने 46 रन और तमीम इकबाल ने 30 रन बनाए।

मुल्तान के लिए शाहिद अफरीदी ने 2 विकेट, वहीं एडम लिथ,सोहेल तनवीर,मोहम्मद इलयास औऱ जुनैद खान ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में मुल्तान की टीम 19.1 ओवरों में सिर्फ 157 रनों पर ही ढेर हो गई। ओपनर एडम मिथ ( 29 गेदों में 50 रन) औऱ खुशदिल शाह (19 गेंदों में 30 रन) ने तेजतर्रार पारी खेली लेकिन उनके अलावा कोई खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर सका। टीम ते 6 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। 

लाहौर के लिए डेविड वीज औऱ हारिस रउफ ने 3-3 विकेट औऱ शाहीन अफरीदी और दिलबर हुसैन ने 2-2 विकेट हासिल किए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार