17 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के टेस्ट क्रिकेट में आज का दिन बड़ा खास है। 83 साल पहले आज के ही दिन महान क्रिकेटर लाला अमरनाथ टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहली बार अपनी सरजमीं पर टेस्ट मैच खेला। 15 से 18 दिसंबर के बीच मुंबई के जिमखाना स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 9 विकेट जीत हासिल की थी। लेकिन हार के बावजूद भी यह मैच भारतीय टीम के लिए काफी खास रहा था।

Advertisement

उस मुकाबले में कप्तान सीके नायडू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और भारत ने पहली पारी में 219 बनाए। जिसके जवाब में ब्रायन वेलेंटाइंस के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 438 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच की दूसरी पारी में लाला अमरनाथ ने शानदार 118 रन की एतेहासिक पारी खेली। इस शतक के साथ वह टेस्ट शतक जड़ने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए। यह लाला का डैब्यू मैच था। इस मैच के दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना था जो टेस्ट इतिहास में आज तक बरकरार हैं।

मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के तरफ से डैब्यू कर रहे ब्रायन वेलेंटाइंस औऱ भारत की तरफ से डैब्यू कर रहे लाला अमरनाथ ने शतक जड़ा था। यह टेस्ट क्रिकेट का पहला और आखिरी मैका था जब डैब्यू कर दो खिलाड़ियों एक हा दिन शतक बनाया था।  मनदीप सिंह की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

भारत (पहली पारी) 219/10 91.2 ओवरों में ( लाला अमरनाथ 38, सैयद वजीर अली 36, जेम्स लैंगरिज 3/42, हेडली वेरिटी 3/44) इंग्लैंड पहली पारी: 438/10, 136.5 ओवरों में, ब्रायन वेलेंटाइंस 136, कयलिर वाल्टर्स 78, मोहम्मद निसार 5/90, रुस्तमजी जमशेदजी 3/137) भारत दूसरी पारी: 258/10, 90.5 ओवरों में ( लाला अमरनाथ 118, सीके नायडू 67, स्टेन निकोलस 5/55, नोबी क्लार्क 3/69) इंग्लैंड दूसरी पारी: 40/1, 7.2 ओवर में (चार्ली बार्नेट 17, अमर सिंह 1/15)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार