भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने की रेस में बना हुआ है। न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान को बुधवार को 101 रनों से हराए जाने के बाद भी भारत चैम्पियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर ही है। आस्ट्रेलिया अंकतालिका में 76.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 72.2 प्रतिशतक अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने हाल ही में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को हराया है।

Advertisement

कीवी टीम ने तीसरा स्थान पक्का कर लिया है और वह भारत के करीब आ गई है। उसके 66.7 अंक हैं।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम 60.8 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान 34.6 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका 28 प्रतिशत के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं।

श्रीलंका सातवें नंबर है। उसके 26.7 प्रतिशत अंक हैं जबकि वेस्टइंडीज 11.1 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।

आईसीसी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "न्यूजीलैंड ने अपने आप को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल खेलने की होड़ में बनाए रखा है।"

वैसे अगर अंकों के मामलों में देखा जाए तो भारत सबसे आगे है। आईसीसी ने हाल ही में अंक प्रणाली को हटाकर प्रतिशत प्रणाली लागू की है, क्योंकि कोविड-19 के कारण बहुत सारे मैच नहीं हो सके थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार