नई दिल्ली, 18 मार्च | इस समय जहां पूरा वर्ल्ड कोरोनावायरस से परेशान है, वहीं क्रिकेट की दुनिया में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के दिमाग में साथ ही यह बात भी है कि क्या एबी डी विलियर्स संन्यास खत्म करते हुए इसी साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते दिखाई देंगे। डी विलियर्स इसे लेकर इंतजार करो और देखो की नीति अपना रहे हैं।

Advertisement

डी विलियर्स ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि वह चीजों को आराम से ले रहे हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के बाद स्थिति को परखेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा, "देखते हैं कि क्या होता है। इस समय मेरा ध्यान इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की मदद करने पर है। इसके बाद हम बैठेंगे और बाकी के बचे साल के बारे में बात करेंगे। देखते हैं कि क्या होता है।"

आईपीएल के 13वें सीजन का भविष्य हालांकि अभी अधर में लटका है। फ्रेंचाइजियां और बीसीसीआई लीग के आयोजन के लिए पूरी शिद्दत से काम कर रहीं हैं, लेकिन फैसला पूरी तरह से भारतीय सरकार और स्वास्थ विभाग के जिम्मे है।

डी विलियर्स ने 2018 आईपीएल के बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने उस समय कहा था कि वह तब संन्यास लेना चाहते हैं, जब वह अच्छी खासी क्रिकेट खेल रहे हों। उस समय वो व्यस्त कार्यक्रम से काफी थकावट महसूस कर रहे थे। यह इस तरह की बात है जिसे लेकर विराट कोहली भी हालिया दौर में मुखर रूप से बोलते रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का मानना है कि काम के बोझ का फैसला खिलाड़ी का निजी फैसला है लेकिन साथ ही वह मानते हैं कि शीर्ष खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक तौर पर ज्यादा थकावट होती है, जिसका एक कारण नॉन क्रिकेट गतिविधियां होती हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हर खिलाड़ी को अपनी स्थिति देखनी चाहिए और अपने फैसले लेने चाहिए। मैं जीवन में उस स्थिति में पहुंच गया था जब मैं अपनी पत्नी और दोनों बेटों को ज्यादा देखना चाहता था और परिवार तथा क्रिकेट में एक सामंजस्य बैठाना चाहता था। इस समय शीर्ष खिलाड़ियों से ज्यादा उम्मीद की जाती है, लेकिन हर खिलाड़ी को फैसला लेना चाहिए की वो क्या कर सकता है और क्या नहीं।"

डी विलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट तो छोड़ दी थी, लेकिन वह कई देशों में खेली जाने वाली टी-20 लीगों में खेल रहे थे। इस दौरान 36 साल का होने के बाद भी उन्होंने जो फिटनेस दिखाई है उसे देखकर युवा भी शर्मा जाएं। डी विलियर्स के लिए यह सिर्फ अनुशासन की बात है।

उन्होंने कहा, "अनुशासन कुंजी है। सही खाना खाना और एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। यह आदत बन जाती है। यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार