RCB vs PBKS: लियाम लिविंगस्टोन (70) और जॉनी बेयरस्टो (66) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 60वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 210 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 209 रन बनाए। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

बैंगलोर की ओर से हर्षल पटेल ने चार विकेट झटके। वहीं वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट चटकाए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत धमाकेदार रही, क्योंकि उन्होंने ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 83 रन जोड़े। इस दौरान, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (21) मैक्सवेल के शिकार बन गए। इसके बाद, भानुका राजपक्षे (1) भी जल्द ही चलते बने। इस बीच, सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का सबसे तेज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

चौथे नंबर पर आए लियाम लिविंगस्टोन ने रन बनाने में संघर्ष करते दिखाई दिए। इस बीच, 10वें ओवर में शाहबाज की गेंद पर बेयरस्टो चार चौके और सात छक्कों की मदद से 29 गेंदों में 66 रन बनाकर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट हो गए, जिससे पंजाब ने 101 रनों पर अपना तीसरा विकेट खो दिया।

पांचवें नंबर पर आए कप्तान मयंक अग्रवाल ने लिविंगस्टोन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 14 ओवरों के बाद 150 के पार पहुंचा दिया। लेकिन 15वें ओवर में पटेल की गेंद पर कप्तान मयंक (19) कैच आउट हो गए। इसके साथ ही उनके और लिविंगस्टोन के बीच 35 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी का अंत हो गया।

लेकिन जितेश (9) को हसरंगा ने बोल्ड कर दिया। वहीं, दूसरे छोर पर लिविंगस्टोन अच्छी बल्लेबाजी करते दिखाई दिए। इसके बाद, हरप्रीत बरार (7) ने पटेल की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर अगली गेंद पर आउट हो गए, जिससे बाद पंजाब ने 17.3 ओवर में छह विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। इस बीच, ऋषि धवन और लिविंगस्टोन तेज गति से रन बनाए। वहीं, लिविंगस्टोन ने भी चौका मारकर 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Advertisement

20वां ओवर फेंकने आए हर्षल ने लिविंगस्टोन (पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 42 गेंदों में 70 रन) और ऋषि को आउट कर सिर्फ चार रन दिए। वहीं, राहुल चाहर (2) रन आउट हो गए, जिससे पंजाब ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 209 रन बनाए। अब बैंगलोर को जीतने के लिए 210 रन बनाने होंगे।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार