India Vs Australia Women’s World Cup Semi-Final Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोट्स अकेडमी में खेले गए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। 2 नवंबर को फाइनल मुकाबले में भारत औऱ साउथ अफ्रीका की टक्कर होगी। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 338 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 48.3 ओवर में 5 विकेट गवाकर एतेहासिक जीत हासिल की। भारत की जीत की हीरो रही जेमिमा रोड्रिग्ज, जिन्होंने 134 गेंदों में नाबाद 127 रन की पारी खेली। इस मुकाबले के दौरान कई रिकॉर्ड्स बने, आइए जानते हैं। 

Advertisement

वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 339 रन का लक्ष्य हासिल किया। पुरुष या महिला वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार किसी टीम ने 300 या उससे ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 299 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत जीत हासिल की थी। 

यह महिला वनडे इतिहास में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य भी है।

गौतम गंभीर का रिकॉर्ड टूटा

Advertisement

वनडे वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते भारत के लिए और सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड  जेमिमा ने अपने नाम कर लिया और शतक जड़ने वाली वह पहली क्रिकेटर बनी हैं। । उन्होंने गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा,जिन्होंने 2011  वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 97 रन की पारी खेली थी।

एक वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा रन

नवी मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर 679 रन बनाए, जो महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज़्यादा कुल रन हैं। इससे पहले सबसे ज़्यादा 678 रन 2017 में ब्रिस्टल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले बने थे।

Advertisement

पहली बार होगा ऐसा

Also Read: LIVE Cricket Score

महिला वनडे वर्ल्ड कप के 52 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में से कोई टीम नहीं खेलेगी। वर्ल्ड कप के पिछले सभी एडिशन में, जिनमें फाइनल हुआ है, कम से कम इन दोनों टीमों में से एक ज़रूर रही है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार