भारत में क्रिकेटर्स को फैंस भगवान की तरह पूजते हैं यही वजह है कि लोग खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ में भी काफी रूची रखते हैं। इंडियन क्रिकेटर्स और उनकी लव लाइफ हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। सभी भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए, आज हम युवा भारतीय क्रिकेटरों की लव लाइफ से जुड़े कुछ किस्से लाए हैं।

Advertisement

1) पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह: पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल है। खबरो की मानें तो 21 साल के पृथ्वी शॉ अभिनेत्री प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। प्राची सिंह को कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' में वंशिका शर्मा की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। आईपीएल 2020 के दौरान शॉ के अभिनेत्री प्राची सिंह के साथ डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। प्राची ने कई बार पृथ्वी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है वहीं शॉ को भी अक्सर प्राची के पोस्ट पर कमेंट करते हुए देखा गया है। 

Advertisement

2) ईशान किशन और अदिति हुंडिया: 22 साल के ईशान किशन को अक्सर मॉडल अदिति हुंडिया के साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा गया है। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अदिति ईशान की गर्लफ्रेंड हैं। ईशान किशन के साथ अदिति की तस्वीरें दो साल पहले उनके जन्मदिन पर काफी वायरल हुई थीं। इसके अलावा अदिति को मुंबई इंडियंस टीम के कुछ मैचों में भी ईशान किशन को सपोर्ट करते हुए देखा गया था। 

3) शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर: शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने अभी तक अपने रिश्तों को लेकर कुछ ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड करार दे दिया है।आईपीएल 2020 के दौरान मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए एक मैच की क्लिप सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सारा ने गिल के इस वीडियो को स्टोरी पर शेयर करते हुए दिल वाली इमोजी पोस्ट की थी।

Advertisement

 

4) ऋषभ पंत और ईशा नेगी: खबरों की मानें तो टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ईशा नेगी पेशे से बिजनेसमैन हैं। ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद इस बात को काफी हवा मिली थी कि उनका अफेयर ईशा नेगी के साथ चल रहा है। ऋषभ पंत ने जो तस्वीर शेयर की थी उसका कैप्शन था "मैं आपको खुश रखना चाहता हूं क्योंकि आप कारण हैं कि मैं बहुत खुश हूं।'

Advertisement

5) केएल राहुल और आथिया शेट्टी:  क्रिकेटर केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया के बीच रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों ने अपने रिश्ते के बारे मे कुछ भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन उन्हें अक्सर आउटिंग्स और डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार