10 जून, (CRICKETNMORE)। आईपीएल और बिग बैश जैसी दुनिया की टॉप टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोफ्रा आर्चर का 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना शायद पूरा ना हो पाए। इंग्लैंड के वनडे टीम के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने साफ कर दिया है कि जोफ्रा इंग्लैंड के वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल नहीं हैं।
स्कॉटलैंड के खिलाफ एकमात्र वनडे मैच से पहले मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर कप्तान मॉर्गन ने ये बात कही। मॉर्गन ने कहा कि, “''जोफ्रा ने घरेलू मैचों अपने शानदार गेंदबजी से सबको प्रभावित किया है और मेरा मानना है की वो इंग्लैंड के लिए एक अच्छे और शानदार गेंदबाज बनकर उभरेंगे मगर उनके पासपोर्ट की समय सीमा और इंग्लैंड में नागरिकता नियम के तहत इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) उन्हें अभी राष्टीय टीम में खेलने की इजाजत नहीं दे सकती।''
वेस्टइंडीज के बारबाडोस में जन्मे जोफ्रा इंग्लैंड में ससेक्स की और से घरेलू क्रिकेट खेलते है पर उन्हें इंग्लैंड की नागरिकता मिलने के वावजूद राष्ट्रीय टीम में खेलने के लिए लगभग 4 साल का लंबा इंतजार करना पर सकता सकता है। उन्हें अब वर्ल्ड कप की टीम में मौका देना इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर निर्भर करता है।
गौरतलब है कि 2019 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच साउथ अफ्रीका और मेजबान टीम के बीच 30 मई को खेला जाएगा।