India vs Bangladesh 1st ODI: बांग्लादेश के स्टैंड-इन कप्तान लिटन दास ने गजब की फुर्ती दिखाई है। ढाका में भारत के खिलाफ पहले वनडे के दौरान दिग्गज विराट कोहली को आउट करने के लिए बांग्लादेश के कप्तान हवा में उछले और शानदार कैच लपककर सभी का ध्यान खींचा। लिटन दास ने शॉर्ट कवर पर अपनी दाहिनी ओर गजब का गोता लगाते हुए इस कैच को पकड़ा।

Advertisement

यहां तक ​​कि इस कैच को देखकर विराट कोहली के चेहरे पर भी सदमे के भाव थे। इस कैच को हाल के दिनों में देखे गए सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक कहा जा सकता है। बांग्लादेश के लिए यह मजेाद सीन भारतीय पारी के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर हुआ। शाकिब अल हसन का सामना करने के दौरान विराट कोहली कवर क्षेत्र की ओर एक ड्राइव के लिए गए थे।

Advertisement

विराट कोहली गेंद को ठीक से पढ़ नहीं सके और एक हाथ उनके बल्ले से छूट गया। हालांकि, फिर भी फील्डर इस कैच को पकड़ पाएगा इस बात की संभावना काफी कम थी। लिटन दास अगर हैरतअंगेज तह से हवा में गोता नहीं लगाते तो कोहली अपनी गलत हिट से बच सकते थे।

वहीं अगर मैच की बात करें तो तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मीरपुर के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार