आई.पी.एल. के लिए फ्रेंचाइजियों ने खरीदे मप्र के खिलाड़ी

Updated: Sun, Feb 08 2015 12:08 IST
()

भोपाल, 14 फरवरी (हि.स.)। इस बार होने वाले आई.पी.एल. मैचों के लिए गुरूवार को फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों  की बोली लगाते हुए खिलाडिय़ों को खरीदा, जिनमें मध्यप्रदेश के भी तीन खिलाड़ी चुने गए। आई.पी.एल. मैच के लिए नमन ओझा को सनराइजर्स हैदराबाद ने, ईश्वर पांडे को चेन्नई सुपरकिंग्स ने और जलज सक्सेना को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। 

इसमें वर्तमान में न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ गए मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। रेवांचल एक्सप्रेस के नाम से मशहूर ईश्वर पांडे की बेस प्राइज 10 लाख रुपए थी। वहीं मध्यप्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 50 लाख रुपए में खरीदा। इससे पहले नमन ओझा आईपीएल के पिछले सत्रों में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते आ रहे थे। हांलाकि बुधवार को नमन ओझा का नाम किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं लिया था, लेकिन गुरूवार को आखिरकार उनका नाम आईपीएल के लिए तय हो ही गया। ऐसे ही ऑलराउंडर जलज सक्सेना को 90 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। 

हिन्दुस्थान समाचार/रश्मि यादव

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें