Legends League Cricket 2023: मणिपाल टाइगर्स ने क्वालीफायर 2 में इंडिया कैपिटल्स को हराते हुए फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Updated: Thu, Dec 07 2023 22:38 IST
Legends League Cricket 2023: मणिपाल टाइगर्स ने क्वालीफायर 2 में इंडिया कैपिटल्स को हराते हुए फाइनल क (Image Source: Google)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 (Legends League Cricket 2023) के क्वालीफायर 2 में मणिपाल टाइगर्स ने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से इंडिया कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मणिपाल ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। फाइनल में उनका मुकाबला अर्बनराइजर्स हैदराबाद से 9 दिसंबर को होगा। इंडिया कैपिटल्स की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में केविन पीटरसन की जगह दिलहारा फर्नांडो आये। 

इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 177 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन केविन पीटरसन के बल्ले से निकले। उन्होंने 27 गेंद का सामना करते हुए 2 चौको और 5 छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बेन डंक ने 26 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। किर्क एडवर्ड्स ने 18 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। अंत में इसुरु उदाना ने 13 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 26* रन की पारी खेली। मणिपाल टाइगर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट थिसारा परेरा और मिचेल मैक्लेनाघन ने लिए। पंकज सिंह ने एक विकेट चटकाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपाल टाइगर्स ने मैच को 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर और 181 रन बनाकर जीत लिया। मणिपाल टाइगर्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन असेला गुणरत्ने ने बनाये। उन्होंने 25 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 39* रन की पारी खेली। इम्पैक्ट प्लेयर कॉलिन डी ग्रांडहोम ने 24 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 38* रन की पारी खेली। गुणरत्ने और कॉलिन ने 57* (37) रन की साझेदारी निभाई। एंजेलो परेरा ने 27 गेंद में 5 चौको की मदद से 35 रन की पारी खेली। चैडविक वाल्टन ने 18 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। कैपिटल्स की तरफ से फिदेल एडवर्ड्स, इसुरु उदाना, ईश्वर पांडे और दिलहारा फर्नांडो ने हासिल किये। 

इंडिया कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: किर्क एडवर्ड्स, गौतम गंभीर (कप्तान), रिकार्डो पॉवेल, केविन पीटरसन, बेन डंक (विकेटकीपर), भरत चिपली, फिदेल एडवर्ड्स, एशले नर्स, इसुरु उदाना, केपी अपन्ना, ईश्वर पांडे। 

Also Read: Live Score

मणिपाल टाइगर्स की प्लेइंग इलेवन: चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), अमित वर्मा, मोहम्मद कैफ, एंजेलो परेरा, असेला गुणरत्ने, थिसारा परेरा, अमितोज सिंह, हरभजन सिंह (कप्तान), पंकज सिंह, परविंदर अवाना, मिचेल मैक्लेनाघन।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें