आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से अहमदाबाद में होने जा रहा है जहां गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। आगामी सीजन से पहले लगभग सभी टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज़ गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी केकेआर के साथ जुड़ गए हैं। फर्ग्यूसन जब कोलकाता पहुंचे तो नाइट राइडर्स ने उनका स्वागत एक अलग अंदाज में किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग कोलकाता की सड़कों पर फ्रैश लॉकी को ढूंढ रहे हैं और जब एक शख्स सब्जी वाली दुकान से लौकी ले लेता है तो ये लौकी फर्ग्यूसन के हाथों में नजर आती है और वो कहते हैं कि आप इस लौकी को ढूंढ रहे थे या इस लौकी को ढूंढ रहे थे। इस मज़ेदार वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

लॉकी फर्ग्यूसन पिछले आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे और उन्होंने गुजरात को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल 2022 में उन्होंने 13 मैचों में 12 विकेट लिए थे। अब तक खेले गए 35 आईपीएल मैचों में उन्होंने 36 विकेट चटकाए हैं। लॉकी अपनी तेज़ गति के लिए काफी जाने जाते हैं और पिछले सीजन में मिडल ओवर्स में आकर उन्होंने गुजरात के लिए काफी विकेट चटकाए थे ऐसे में केकेआर की टीम भी इस सीजन में उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

आईपीएल 2023 से पहले ही कोलकाता को श्रेयस अय्यर के रूप में एक बड़ा झटका लग चुका है। अय्यर चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं और उनके बाहर होने के चलते इस सीजन में नितिश राणा को केकेआर की कप्तानी दी गई है। राणा के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी होगी और ये देखना दिलचस्प होगा कि वो केकेआर को इस बार कहां तक लेकर जा सकते हैं। केकेआर की टीम इस सीजन का पहला मैच 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार