न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) मंगलवार (17 फरवरी) को कनाडा के खिलाफ होने वाले न्यूजीलैंड के आखिरी ग्रुप मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार (15 फरवरी) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

Advertisement

फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते रविवार को वापस न्यूजीलैंड रवाना होंगे। हालांकि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनकी जगह किसी खिलाड़ी को नहीं चुना है क्योंकि फर्ग्यूसन सुपर 8 राउंड के लिए वापस टीम में वापसी करेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हेड कोच रॉब वाल्टर ने फर्ग्यूसन की छुट्टी का सपोर्ट किया औऱ कहा, “लॉकी और एम्मा के लिए यह बेहद खास और उत्साहजनक समय है, और हमें खुशी है कि वह इस विशेष अवसर पर घर पर रहेंगे। फिलहाल हम लॉकी की जगह टीम में किसी को शामिल नहीं कर रहे हैं, क्योंकि प्लान है कि वह टूर्नामेंट के सुपर 8 स्टेज के लिए वापस लौटेंगे। लेकिन हमारे साथ यात्रा कर रहे रिजर्व खिलाड़ी बेन सियर्स और कोल मैककॉनची जरूरत पड़ने पर टीम में शामिल किए जाने के लिए तैयार हैं।”

मौजूदा वर्ल्ड कप में अभी तक फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने पहले तीन मैच में चार विकेट लिए हैं, जिसमें 40 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

वहीं न्यूजीलैंड के लिए सुपर 8 के लिहाज से कनाडा के खिलाफ होने वाला मुकाबला अहम होगा, जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ जीत मिली थी। लेकिन शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार