गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson 157.3kmph) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले में अपनी स्पीड का कहर बरपाया और इस सीजन की सबसे तेज गेंद डाली। फर्ग्यूसन ने 157.3kmph स्पीड की गेंद डाली और वह आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए गए। 

Advertisement

पारी का पांचवां ओवर करने आए फर्ग्यूसन ने तीसरी गेंद 154 kmph की स्पीड से डाली। इसके बाद ही उन्होंने अगली गेंद 153 kmph की स्पीड से की।

Advertisement

फर्ग्यूसन ने ओवर की आखिरी गेंद 157.3 kmph स्पीड से डाली जो आउटसाइड ऑफ पर यॉर्कर गेंद थी, स्ट्राइक पर मौजूद बटलर ऑफ साइड पर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन चूक गए। 

बता दें कि आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड शॉन टेट के नाम हैं। 2011 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए टेट ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे एरॉन फिंच को 157.7 kmph की स्पीड से गेंद डाली थी। 

इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में रोवमैन पॉवेल के सामने 157 kmph की स्पीड से गेंद की थी। 

Advertisement

फर्ग्सूयन को प्लेइंग इलेवन में अल्जारी जोसेफ की जगह मिली थी। वह राजस्थान के खिलाफ हुए पहले क्वालीफायर में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने तीन ओवर गेंदबाजी की और बिना कोई विकेट लिए 22 रन दिए। इस सीजन उनके प्रदर्शन की बात की जाए तो फर्ग्यूसन ने 13 मैचम ें 12 विकेट चटकाए। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार