न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ शनिवार (25 मार्च) को होने पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। गुरुवार को ट्रेनिंग के दौरान फर्ग्यूसन का फिटनेस टेस्ट हुआ, जिसके बाद इसकी पुष्टि हुई की वह खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि जल्द ही उनकी जगह किसी और खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया जाएगा। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच शेन जर्गेंसन ने कहा कि दो हफ्ते पहले ऑकलैंड के लिए प्लंकेट शील्ड का मैच खेलने के दौरान फर्ग्यूसन की हैमस्ट्रिंग में परेशानी महसूस हुई थी। 

Advertisement

बता दें कि फर्ग्यूसन को श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ पहले वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम में जगह मिली थी। इसके बाद फर्ग्यूसन को फिन एलेन और ग्लन फिलिप्स के साथ आईपीएल के लिए टीम से रिलीज किए जाते हैं। 

आईपीएल में फर्ग्यूसन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का हिस्सा हैं। मिनी ऑक्शन से पहले उन्हें केकेआऱ ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। गुजरात ने उन्हें पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण फर्ग्यूसन पर आईपीएल 2023 के शुरूआती मुकाबलों से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। केकेआर की टीम इस सीजन अपना पहला मैच 1 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ मोहाली के मैदान पर खेलेगी। अगर फर्ग्यूसन बाहर होते है तो यह फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका होगा। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर का भी पीठ के चोट के कारण पूरे सीजन में खेलना मुश्किल लग रहा है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार