भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खत्म हुई 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को मेजबान भारत के हाथों 3-1 की हार मिली।

Advertisement

अब विराट कोहली की टीम को आईपीएल के बाद अगस्त में इंग्लैंड दौरे पर जाना है जहां वो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अंग्रेजों से दो-दो  हाथ करेंगे।

लेकिन इस सीरीज से पहले ही इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो अपने घरेलू मैदान पर भारतीय टीम से बदला लेने के लिए उत्सुक है।

डेली मेल को एक बयान देते हुए बेन स्टोक्स ने कहा, "आगे बहुत ही व्यस्त कार्यक्रम है। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज का हिस्सा बनकर रहने में बहुत ही उत्साह पैदा करता है। इन दो  टीमों के बीच कहीं भी सीरीज खेली जाए लेकिन उसपर पूरे क्रिकेट जगत की नजर होती है। हमलोग भारत में हुए सीरीज के बाद अब बदला लेने के बारे में सोचेंगे।"

बता दें कि जब भारतीय टीम आखिरी बार साल 2018 में इंग्लैंड दौरे पर गई थी तब विराट कोहली की सेना को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 की हार मिली थी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार