पहले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई फ्रेंचाइजी के बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त होने पर भारत की पूर्व क्रिकेटर देविका पलशिकार ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट के माध्यम से चार्लोट एडवर्डस और झूलन गोस्वामी के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।

Advertisement

चार्लोट मुंबई इंडियंस के मालिकों द्वारा अधिग्रहित फ्रेंचाइजी की मुख्य कोच होंगी, जबकि झूलन गेंदबाजी कोच और मेंटर की दोहरी भूमिकाएं निभाएंगी। उन्होंने कहा, एमआई महिला फ्रेंचाइजी के लिए बैटिंग कोच की भूमिका निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मुझे यह अवसर देने के लिए एमआई प्रबंधन को धन्यवाद देना चाहूंगी।

Advertisement

देविका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, मैं एमआई वन फैमिली में चार्लोट और झूलन के साथ जुड़ने और इस यात्रा में एक साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

2006-2008 तक 15 वनडे मैचों और एक टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पूर्व ऑलराउंडर देविका ने घरेलू क्रिकेट में एयर इंडिया और महाराष्ट्र के लिए खेला है। वह 2009 से 2012 तक असम महिला टीम की खिलाड़ी और कोच भी रहीं।

संन्यास लेने के बाद, पलशिकार 2014 और 2016 के बीच भारत की महिला टीम की सहायक कोच थीं और 2018 एशिया कप जीतने पर बांग्लादेश के सहायक कोच भी रहीं।

2006-2008 तक 15 वनडे मैचों और एक टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पूर्व ऑलराउंडर देविका ने घरेलू क्रिकेट में एयर इंडिया और महाराष्ट्र के लिए खेला है। वह 2009 से 2012 तक असम महिला टीम की खिलाड़ी और कोच भी रहीं।

Advertisement

डब्ल्यूपीएल का पहले सीजन में 22 मैच होंगे, जिसकी इस साल मार्च में आयोजित होने की उम्मीद है। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी को मुंबई में होगी।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार