आईपीएल 2023 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिचेल मार्श का ऑलराउंड प्रदर्शन बेकार चला गया क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक की मदद से 9 रन से जीत हासिल की। जब ये दोनों टीमें इससे पहले आपस में भिड़ी थी तब दिल्ली ने जीत हासिल की थी। 9 रन से मिली हार के बाद दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि गेंद के साथ हम थोड़े अच्छा नहीं कर पाए थे और मिडिल ओवरों में काफी विकेट खोये। 

Advertisement

मैच के बाद वॉर्नर ने कहा कि, "गेंद के साथ हम थोड़े अच्छा नहीं कर पाए थे, लेकिन मुझे लगता है कि मिच मार्श ने शानदार गेंदबाजी की। वह हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। 9 रन से हारना निराशाजनक है। मुझे नहीं लगता कि पिच बहुत धीमी हुई, उन्होंने पेस को अच्छे से खेला। हमने मिडिल ओवरों में काफी विकेट खोये। वह (अक्षर) अच्छे टच में है।"

Advertisement

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 197 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 67(36) रन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 53(27) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मिचेल मार्श ने लिए। उन्होंने 4 ओवर के अपने कोटे में 27 रन देते हुए 4 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला। मार्श के अलावा  ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन ही टांग पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 63(39) रन मिचेल मार्श ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका 6 छक्के लगाए। उनके अलावा  फिलिप सॉल्ट ने 59(35) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए।

मार्श और सॉल्ट ने दूसरे विकेट के लिए 112(66) रन की शतकीय साझेदारी की। वहीं अंत में अक्षर पटेल ने 29(14)* रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट स्पिनर मयंक मारकंडे ने चटकाए। वहीं डेब्यूटेंट अकील हुसैन, अभिषेक शर्मा, टी नटराजन और भुवनेश्वर कुमार एक-एक विकेट  लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार