RCB के खिलाफ करारी हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम से बड़ी गलती हो गई है, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। अय्यर ने कहा कि अभी जंग खत्म नहीं हुई है और अगली चुनौती के लिए टीम को खुद को संभालना होगा। उन्होंने बल्लेबाज़ी पर खास फोकस करने की बात कही।

Advertisement

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली 8 विकेट की हार के बाद टीम की हार की ज़िम्मेदारी ली। मैच मोहाली के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया, जहां पंजाब की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 101 रन पर सिमट गई। मैच के बाद अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंशन में बात करते हुए कहा, "ये दिन भूलने का नहीं है, बल्कि सोचने का है कि कहां गलती हुई। हम लगातार विकेट खोते गए। हमने प्लानिंग तो अच्छी की थी लेकिन उसे मैदान पर उतार नहीं सके।"

Advertisement

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि गेंदबाज़ों को दोष देना गलत होगा क्योंकि इतने छोटे स्कोर का बचाव करना मुश्किल था। अय्यर ने माना कि बल्लेबाज़ी ही टीम की सबसे बड़ी कमजोरी रही और अब इसी पर काम करना होगा। हालांकि अय्यर का आत्मविश्वास बरकरार है। उन्होंने कहा, “हमने ये मुकाबला जरूर हारा है लेकिन टूर्नामेंट की जंग अभी खत्म नहीं हुई है। हमें अगली बार बेहतर तैयारी के साथ उतरना होगा।”

अब पंजाब किंग्स की टक्कर क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में RCB के खिलाफ खिताबी भिड़ंत करेगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार